मजदूर दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार
मजदूर दिवस के अवसर पर लालगंज प्रखंड के बसंता- जहानाबाद पंचायत के वार्ड नं o 3 में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना से प्राप्त निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विजयी आनंद तिवारी और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा और अधिकार मित्र संतोष कुमार व चंद्रशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता लालगंज प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत बसंता जहानाबाद मुखिया गणेश राय ने की। बताया की 1 मई को पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है।मजदूर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के योगदान और अधिकारों को याद करना है। यह दिन श्रमिकों के संघर्षों और उपलब्धियां को स्मरण कराता है साथ ही श्रमिकों के प्रति सामाजिक न्याय की भावना को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम में “लोकपाल” से संदर्भित विषय पर भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि लोकपाल भारत की एक स्वतंत्र संस्था है जो भ्रष्टाचार की जांच करती है। यह निकाय भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार होता है। लोकपाल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकना और सार्वजनिक पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करता है। भारत भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र हो इसके लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करना होगा।भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी शिकायत के लिए लोकपाल के दफ़्तर या लोकपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।कार्यक्रम में मुखिया गणेश राय ने पंचायत में चलायें जा रहे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में सुरेंद्र पासवान,अवधेश राय,राजनारायण राय,अमोद राम,विक्कू पासवान,राजू सहनी,भगवानलाल पासवान,भीम पासवान,रघुनाथ पासवान,अजय राय, शारदा देवी,कलेश्वर पासवान, सुशीला देवी,शांति देवी, सुनैना देवी,राजेश्वर पासवान,कौशल्या देवी, राजकुमारी देवी, फूला देवी,शीला देवी,शिवा देवी,रबिन्द्र पासवान, धनेश्वर पासवान,उपेंद्र पासवान,बिजेंदर पासवान,बबलू पासवान आदि मौजूद थे।