श्रमिक दिवस पर चन्द्रा (प्रा.) आईटीआई ने विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की ।
श्रमिक दिवस पर चन्द्रा (प्रा.) आईटीआई ने विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
चेहराकला (वैशाली)चन्द्रा (प्रा.) आईटीआई में श्रमिक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की शिक्षिका ब्यूटी मिस एवं अमित सर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गईं । जिनमें कैरम, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग तथा आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स शामिल थीं। छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया जिससे कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ गई। कार्यक्रम में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में ब्यूटी , शिवानी ,अंजलि, फरहत ,मनीषा, अनवरी ,रागनी नाजिया तथा अमित कुमार शामिल है।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रयास की सराहना की तथा श्रमिकों के महत्व और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन न केवल श्रमिक दिवस के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि छात्रों के बीच एकता, सम्मान और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।
