May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 170 कोटा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महुआ में 170 कोटा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
महुआ। रेणु सिंह

नशीले पदार्थ कोटा (हीरोइन) रुपया के साथ दो तस्कर को महुआ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। साथ ही दो बाइक भी जप्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटा (हीरोइन) के साथ दो धंधेवाज घूम रहा है। इस बीच छापेमारी कर महुआ थाने के गौसपुर चकमजाहिद वार्ड संख्या 12 से तेज नारायण सिंह के पुत्र रवि कुमार तथा मुजफ्फरपुर मनियारी वार्ड संख्या 06 के स्व राजकुमार चौधरी के पुत्र मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 02 बाइक, 170 पीस कोटा तथा 5300 नगदी बरामद की गई। उन्होंने यह भी बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है। थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि यहां नशीले पदार्थ बेचने वाले माफियाओं के बीच अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.