मजदूर दिवस पर कहीं गोष्टी तो कहीं बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन
मजदूर दिवस पर कहीं गोष्टी तो कहीं बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
श्रमिक दिवस पर गुरुवार को महुआ में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं पर गोष्ठी तो कहीं बच्चों के बीच पेंटिंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कुछ जगहों पर मजदूर सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
महुआ के फूदेनी चौक पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सरकार से विभिन्न मांगे रखी गई। फूदेनी चौक पर आयोजित गोष्ठी का नेतृत्व ललित कुमार घोष व वंदना कुमारी व संचालन संगीता कुमारी ने किया। गोष्ठी में सेविकाओं और सहायिकाओं ने मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर छुट्टी नहीं दिए जाने को लेकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। सरकार से विभिन्न मांगे रखी गई। इधर जवाहर चौक पर श्रम संसाधन द्वारा चलाए जा रहे कुशल युवा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पेंटिंग में स्नेहा रानी तथा क्विज में अब्बल आने पर आलोक कुमार को सम्मानित किया गया। केंद्र शिक्षिका स्वीटी रानी ने कहा कि श्रम देश की रीढ होती है।
