April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*शिशु लोक हॉस्पिटल आने वाले दिनों में यहां के लिए वरदान साबित होगा:जनार्दन सिंह सेग्रीवाल*

*शिशु लोक हॉस्पिटल आने वाले दिनों में यहां के लिए वरदान साबित होगा:जनार्दन सिंह सेग्रीवाल*

हाजीपुर शहर के अंजानपीर चौक Asg Eye हॉस्पिटल नवीन प्लाजा के उपर शिशु लोक चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्व आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें सांसद जनार्दन सिंह सेग्रीवाल एवं हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने फीता काट कर हॉस्पिटल में प्रवेश किया। साथ ही आये हुये अतिथियों ने अपने हाथों दीप प्रज्वलन कर शिशु लोक चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया।सांसद जनार्दन सिंह सेग्रीवाल ने कहा कि यह शिशु लोक हॉस्पिटल आने वाले दिनों में यहां के लिए वरदान साबित होगा।बच्चों के सही इलाज के लिये पटना नहीं जाना परेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करने से पहले हॉस्पिटल के संचालक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार एवं डॉ कृति ने आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ वीर बहादुर सिंह, चंद्र भूषण सिंह,नंदकिशोर सिंह, नंदेश कुमार सिंह, निखिल किशोर सिंह, अमितेश कुमार सिंह, कनक लता सिन्हा, अर्चना देवी, अनीता सिंह नीलम सिंह, सिम्पल सिंह, दिग्विजय नारायण शर्मा, अनिल चंद्र कुशवाहा, आचार्य मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक डॉ शशिभूषण कुमार,
संभवी सिंह, सहित पटना,सोनपुर और हाजीपुर से पहुंचें
कई चर्चित चिकित्सकों के साथ-साथ सैकड़ों गण्यमान्य लोग उपस्थिति हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.