February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामाजिक कार्यकर्त्ता साबिर आलम के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

सामाजिक कार्यकर्त्ता साबिर आलम के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए: निर्दोष यादव 

हाजीपुर :युवा राजद द्वारा आयोजित पुतला दहन और आक्रोश मार्च में नीतीश कुमार और वैशाली प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के प्रदेश महासचिव निर्दोष यादव ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नीतीश कुमार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के माध्यम से उन्होंने अपनी बातों को रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया।निर्दोष यादव ने पुतला दहन के बाद मीडिया से बात करते हुए वैशाली जिला में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन दारू और बालू के मुद्दों पर ध्यान दे रहा है, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा और जीवन की संवेदना को नजरअंदाज कर रहा है उन्हो ने बताया की शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता साबिर आलम जी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि घटना थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि:

1. हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
2. साबिर आलम के परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
3. परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।
4. परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शहबाज सिद्दीकी ने किया, राजद किसान के राकेश रमन चौबे,राजद बुद्धिजीवी के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव भगत,बलराम गिरी,छात्र राजद के शादान,मोहम्मद अमजद,तारकेश्वर पंडित,विमल किशोर राय,सुबोध कुमार,रामलाल राय, मो. अमजद,अमित यादव,डॉ अरुण सिंह, निक्कू यादव, टूटू कुमार अभिनव आनंद रणवीर राम,नित्यानंद सरोज,रोशन चौरसिया,धर्मेंद्र चौधरी,रमेश चौधरी कन्हैयालाल सिंह,मोहम्मद आशफी, बलराम गिरी,मो० नसीम,रणवीर राम,मो. शमशाद,गुड्डू यादव,अंटू,निरज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और लोग मौजूद थेजिसमें कई प्रमुख लोग मौजूद थे, जिनमें राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.