February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर में महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती समारोह 9 मई मनाने का निर्णय।

हाजीपुर में महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती समारोह 9 मई मनाने का निर्णय।

रिपोर्ट सुधीर कुमार

हाजीपुर (वैशाली) हिंदू कुल गौरव महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती समारोह 9 मई 2025 को आर एन कॉलेज में भव्य रूप से मनाया जाएगा ।यह जानकारी आर एन कॉलेज हाजीपुर के अल्युमुना सचिव प्रो डॉ अजीत कुमार ने दी।
जयंती समारोह की तैयारी के लिए हाजीपुर जोहरी बाजार में स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के सभागार में बैठक हुई ।
बैठक की अध्यक्षता प्रो डॉ दामोदर प्रसाद सिंह जबकि संचालन कमल किशोर सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शिरकत की ।उन्होंने कहां कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग को आमंत्रण दिया जाए। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और घटना घटना की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि पाकिस्तान सबक सिखाने का वक्त आ गया है। जनार्दन सिंह सिग्रीवल ने कड़े तेवर में कहा कि भारत माता को टेढ़ी आंखों से देखने वाले को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ऐसा सबक सिखाएग की दुनिया के नक्शे से खोजना पड़ेगा कि पाकिस्तान भी किसी चिड़िया का नाम था। उन्होंने पटना के बापू सभागार में महाराणा भामाशाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों से अपील की। डॉ दामोदर प्रसाद सिंह अध्यक्ष एल्यूमुनाय ट्रस्ट ने बताया कि जयंती समारोह राष्ट्र रक्षा संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। एल्यूमुनाय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए की दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाए।
बैठक में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद, प्रो डॉ दामोदर प्रसाद सिंह, प्रो डॉ अजीत कुमार, कमल किशोर सिंह, रामबाबू सिंह ,जय नारायण सिंह, मनीष कुमार राय, अमित कुमार कुशवाहा, रितिक कुमार ,रितिक रोशन , वीरेंद्र कुमार सिंह ,अजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष राजीव सिंह राठौर ,चंदन सिंह एवं उपेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.