February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र मो शब्बीर हत्याकांड का 48 घंटे के अन्दर उद्भेदन, एक अपराधकर्मी गिरफ्तार

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र मो शब्बीर हत्याकांड का 48 घंटे के अन्दर उद्भेदन, एक अपराधकर्मी गिरफ्तार ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौंक एवं थाना चौंक के बीच एक अपराधकर्मी के द्वारा मो० शब्बीर, पे० मो० कलामुद्दीन की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी।
अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई की घटना का मुख्य कारण मृतक का अपने पड़ोसी से चार वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद था, जिसमें मृतक मो० शब्बीर के द्वारा विवादित जमीन को उस्मान कुरैशी से खरीद कर घर बना लिया गया था। जो उनके पड़ोसी मो० अंसारी उर्फ डबलू एवं मो० अब्दुल्ला अंसारी उर्फ बब्लू दोनो पे० मो० आलमगीर अंसारी एवं मृतक मो० शब्बीर के बीच लगातार तनाव बना रहता था। पूर्व में भी 2022 में दोनो पक्षों के बीच कोर्ट केस हुआ था। मो० शब्बीर के द्वारा उक्त विवादित जमीन पर घर बना लेने के आक्रोश में दोनो भाई मो० अंसारी एवं मो० अब्दुल्ला अंसारी के द्वारा लगभग 02 वर्षों से मो० शब्बीर की हत्या करने की योजना बनाई जा रही थी। जिसे मो० अंसारी एवं मो० अब्दुल्ला अंसारी के द्वारा दिनांक 03.05.2025 के संध्या को नमाज पढ़कर आने के क्रम में मो० शब्बीर की हत्या कर दी गई।वैशाली पुलिस के द्वारा अनुसंधान कर उक्त घटना का उद्‌भेदन महज 48 घंटे के अन्दर करते हुए घटना में शामिल अपराधकर्मी मो० अब्दुल्ला अंसारी उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं एक अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.