जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में कल्पना सिटी स्कैन सेंटर का किया उद्घाटन/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में कल्पना सिटी स्कैन सेंटर का किया उद्घाटन/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
-बाजार दर से 50-70% कम दर पर हेड, चेस्ट, एब्डोमेन,ऑर्बिट डेंटल की जाँच की है व्यवस्था
-पीपीई आधारित मॉडल पे किया गया है चालू

मोतिहारी, 23 जुलाई।
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी में कल्पना सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सिटी स्कैन मशीन के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली। सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन अधिष्ठापन पीपीई मॉडल पे शुरू किया गया है । जिले एवं जिले से बाहर रहने वाले सभी मरीजों के लिए कल्पना सिटी स्कैन सेंटर में पर्याप्त सुविधा दी गई है, बशर्ते किसी डॉक्टर ने रेफर किया हो। बाजार दर से 50-70% कम दर पर हेड, चेस्ट, एब्डोमेन, ऑर्बिट डेंटल आदि का सिटी स्कैन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा सादर अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा काफी किफायती दर पर उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा 24 घंटा उपलब्ध है।
कई अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है-
जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि इस मशीन के अधिष्ठापन से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला वासियों के लिए आर्थिक रूप से किफायती दर पर सिटी स्कैन कराने में काफी मदद मिलेगी । जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के खतरे से सुरक्षा के लिए जिले भर में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं । उन्होंने बताया कि कई अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भविष्य में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ऑक्सीजन की प्रचुर उपलब्धता रहेगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं ।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, हेल्थ मैनेजर विजय झा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भीम शर्मा के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें :-
– अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं ।
– मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
– हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें ।
– परस्पर शारीरिक दूरी बनाकर रखें।
– कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छूएँ ।
-अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें । घरों में सुरक्षित रहें ।
