April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज में ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर एन डी ए कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ।

लालगंज में ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर एन डी ए कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

लालगंज (वैशाली ) एन डी ए कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर तिरंगा यात्रा निकालकर खुशियां मनाई। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
बुधवार को लालगंज में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूत किए जाने पर एन डी ए कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के लालगंज विधायक संजय सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा लालगंज के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए। इस यात्रा के दौरान लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उसे उन्होंने पूरा किया। भारत की सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को नेस्तानाबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत पाकिस्तान का बाप है। जब-जब पाकिस्तान इस प्रकार के हरकत करेगा ,तब तब भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। इस यात्रा में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता चितरंजन भगत सहित बड़ी संख्या में एन डी ए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.