जनहित के समस्याओं को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित
जनहित के समस्याओं को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित
जंदाहा,जंदाहा प्रखंड के सैद मोहम्मद उर्फ सलहा पंचायत के सिलौथर गांव में जनहित के समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता एवं मो.सलमान अहमद के संचालन में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए अपनी जनसमस्याओं से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया। इस चौपाल में मुख्य रूप से पहुंच पथ निर्माण कराने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुचित रूप से प्राप्त नहीं होने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की समस्या पर मुख्य रूप से छाया रहा। चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रंजीत पंडित ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार होने के कारण आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण लगातार बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने संसद से सड़क तक बार बार जाति जनगणना कराने की मांग उठाई, जिसे केंद्र सरकार ने करने का फैसला लिया है, लेकिन अल्पसंख्यक, दलित शोषित उपेक्षित लोगों को इनका शत प्रतिशत भागीदारी दिलाने तक संघर्ष करते रहने की बातें उन्होंने चौपाल में मौजूद लोगों से किया।
इस चौपाल में युवा कांग्रेस महनार विधानसभा के अध्यक्ष राजकिशोर कुमार, दिलीप ठाकुर,सुबोध पासवान, मो. आसिफ, मो.शाहिद गौतम कुमार, मोहन पासवान,आसिफ एकबाल,हारिस एकबाल,मो. मुस्तफा,
मो.उसमान,मो.शहजाद,मो. तनवीर,मो.मोहिउद्दीन,मो.जुनैद,मो.सद्दाम,मो. इरफान,राजू पासवान,मो. इरशाद,मो. गुलरेज,मो. फुल बाबु,मो. गुलाब के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।
