April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली की जर्जर व्यवस्था को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।

बिजली की जर्जर व्यवस्था को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित कढ़निया गांव के वार्ड संख्या एक के दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंप कर बिजली की जर्जर व्यवस्था को दूर करने की मांग की है। वार्ड संख्या एक के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने आवेदन में जले ट्रांसफार्मर,जर्जर तार एवं पोल को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली की पुरानी तार होने के कारण हमेशा शॉर्ट सर्किट होता है ,जिससे यहां पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है ।ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों, मरीजों एवं आवश्यक कार्य करने वाले लोगों को बिजली की समस्या का प्रत्येक दिन सामना करना पड़ता है ।अभिलंब बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग लोगों ने की है ।मांग करने वालों में अमित कुमार ,हरेंद्र सिंह, कुमोद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,शिव शंकर सिंह, अजय कुमार ,देवराज चौहान, सेवक सिंह, मुनीलाल पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.