शुक्ला सभागार हाजीपुर में बाल संरक्षण के मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया।
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्ला सभागार हाजीपुर में बाल संरक्षण के मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि हम सभी का सामूहिक जिम्मेदारी है कि बाल विवाह, बाल श्रम , बाल व्यापार बाल यौन शोषण जैसे सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें ।इसके लिए प्रत्येक स्टेकहोल्डर को आगे आना होगा तथा लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाना होगा। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे एवं पैसेंजर के सुरक्षा से संबंधित बातों को रखते हुए बताया कि ट्रेनों पर पत्थर ना फेक, गाड़ी का चेन पुलिंग ना करें, प्लेटफार्म पर बिना टिकट का यात्रा न करें, जो भी कोच अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित की गई है । उसी कोच में यात्रा करें। रेलवे आपकी संपत्ति है । अतः इसका नुकसान कभी किसी भी परिस्थिति में ना करें। प्लेटफार्म को साफ सुथरा रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बाल संरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन शशांक शुक्ला ने किया। इस स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल व्यापार पर व्यापक स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता है। ताकि हम बच्चों के ट्रैफिक किंग को रोक सके। बच्चों को पढ़ने लिखने का एक बेहतर वातावरण प्रदान कर सके।
