May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वट सावित्री पर सुहागिनों ने बरगद के लगाए 108 फेरे

वट सावित्री पर सुहागिनों ने बरगद के लगाए 108 फेरे
सभी पूजन स्थलों के बरगद वृक्ष के पास दिनभर बनी रही सुहागिनों के भीड़, बरगद वृक्ष के पूजन कर शिव पार्वती के साथ सावित्री सत्यवान की सुनी कथा
महुआ। रेणु सिंह
सोमवती अमावस्या और बट सावित्री दोनों एक साथ होने के कारण सुहागिनों में आस्था और भक्ति पलवान पड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक सभी बरगद वृक्षों के पास सुहागिनों की भीड़ फेरे लगाने के लिए जमी रही। वट सावित्री पर सुहागिनों ने बरगद वृक्ष के 108 फेरे लगाकर घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ सदा सुहागन रहने की कामना के लिए मन्नत मांगी।
इस पर्व पर महुआ के सभी धार्मिक स्थलों के वट वृक्षों के पास सुहागिनों की भीड़ से क्षेत्र गुलजार रहा। सुहागिने सोलहो श्रृंगार में परिपूर्ण होकर इस व्रत को रखी और बरगद वृक्ष के 108 फेरे लगाएं पंडितों से शिव पार्वती के साथ सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। श्रृंगार प्रसाधन दान किया। बरगद वृक्ष के पंखे झेलने के साथ पतिदेव की सेवा कर उन्हें भी पंखे झेलकर आशीर्वचन लिए। इसको लेकर महुआ के काली घाट, पुराना बाजार, अनुमंडल कार्यालय द्वार, पंचमुखी चौक, जवाहर चौक, फुलवरिया काली स्थान, कन्हौली, बिरना, पताढ, बेलकुंडा, सेंदुआरी, सुभई, डोगरा, मिर्जानगर, परसोनिया, सेहान, छौड़ाही, प्रेमराज, पकड़ी, चांदसराय, नीलकंठपुर, कड़ियों, लक्ष्मीपुर, नारायणपुर बरियारपुर, मटियारा, बाखरी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के वट वृक्षों की सुहागिनों ने फेरे लगाएं। पंडितों ने बताया कि लंबे समय बाद ज्येष्ठ माह की अमावस्या सोमवार को पड़ने से यह पर्व काफी शुभकर था।
बरगद और पीपल जीवन के प्रमुख आधार:
वैज्ञानिक दृष्टि से बरगद और पीपल जीवन के मुख्य आधार माने गए हैं। यह दोनों वृक्षों से सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त होता है। बताया जा रहा है कि एक बरगद या पीपल के पेड़ से 20 हजारसे अधिक लोगों को ऑक्सीजन प्राप्त होते हैं। यह पर्व वैज्ञानिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। पर्व का मुख्य कारण है कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए काफी लाभकारी है। इसे काटने कि नहीं बल्कि बचाने की जरूरत है। पेड़ पौधों का महत्व इस जेठ के तप्ती दुपहरिया में पता चलता है। जब सूरज की तेज किरने आग उगलती है और वह लू का कारण बनता है। गर्मी के कारण पसीने से लोग तरबतर हो जाते हैं। तब पेड़ पौधे का महत्व पता चलता है। इस महीने में यह पर्व पेड़ पौधों को बचाने और संयोगने ने का मुख्य संदेश है। स्पर्म में आस्था के साथ विज्ञान भी जुड़ा है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.