बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की केंद्र पर पहुंचकर डीएम ने ली जानकारी
बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की केंद्र पर पहुंचकर डीएम ने ली जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड बनाने की अभियान की जानकारी लेने जिला पदाधिकारी पदाधिकारी स्वयं महुआ पहुंचे और उन्होंने विभिन्न जानकारी हासिल की। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कई निर्देश भी दिए।
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा यहां मधौल पहुंचे और शुरू हुए आयुष्मान कार्ड बनाना की अभियान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित विभिन्न निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य में लगे कर्मियों को निष्ठा और सेवाभाव से काम करने की नसीहत दी। जिला पदाधिकारी श्री मीणा के पहुंचते ही यहां सभी विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गई। हालांकि उन्होंने सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित जानकारी अस्पताल प्रशासन से ली। बताया गया कि महुआ में सौ से अधिक जगहों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया है, जो 3 दिनों तक चलेगा। मीरपुर पताढ पंचायत के कर्णपुरा गांव के महादलित बस्ती व नारायणपुर में पहुंचकर बन रहे आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने इस कार्ड बनाने से वंचित लोगों को शीघ्र इसका लाभ लेने को कहा। इस मौके पर मुखिया गीता देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक सनोज कुमार, आवास सहायक, रोजगार सेवक आदि भी उपस्थित थे। बताया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
