दिवंगत भोला दास के श्रद्धांजलि समारोह में बुजुर्गों को छड़ी देकर किया गया सम्मानित।
दिवंगत भोला दास के श्रद्धांजलि समारोह में बुजुर्गों को छड़ी देकर किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
पातेपुर ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर में संचालित ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के समर्पित सदस्य के निधन पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्थान द्वारा वृद्ध सम्मान केंद्र प्राणपुर के पुराने साथी दिवंगत भोला दास को श्रद्धांजलि समारोह आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। संस्था द्वारा उपस्थित वृद्ध जनों को बुढ़ापे का सहारा छड़ी देकर के सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में संस्थापक सचिव डॉ सुरेश राय के साथ साथ गौतम कुमार , धनेश्वर सहनी ,सरवन राय , सूर्यकांत जयसवाल ,अजंत ठाकुर ,मिट्ठू राय ,लाल देव सहनी ,उजागर राय , हरिहर दास ,रामहित सहनी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
