बिहार स्तरीय वूमेंस खो-खो प्रतियोगिता वैशाली में 11 से 15 जून तक ।
बिहार स्तरीय वूमेंस खो-खो प्रतियोगिता वैशाली में 11 से 15 जून तक ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली ) प्रखंड के कढनिया स्थित वाई एन आर ग्रुप कालेज में बिहार वूमेंस खो-खो लीग सीजन टू दिनांक 11 जून से लेकर 15 जून तक आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी खो-खो ऐसोसिएशन आफ बिहार के संगठन सचिव नीरज कुमार पप्पू, वैशाली खो खो संगठन अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं सचिव अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार के 10 खो खो वूमेंस टीम हिस्सा लेगी तथा 150 से भी अधिक खो खो प्लेयर इस खेल में शामिल होगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है तथा खेल के रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर मुखिया संघ के जिला सचिव संजीत कुमार को आयोजन अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कुमार गौतम , प्रो. मिथलेश सिंह , प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
