महिला संवाद में क्षेत्रीय समस्याओं का अंबार संवाद के दौरान महिलाएं खुलकर रख रही अपनी क्षेत्र की समस्या

महिला संवाद में क्षेत्रीय समस्याओं का अंबार
संवाद के दौरान महिलाएं खुलकर रख रही अपनी क्षेत्र की समस्या
महुआ। रेणु सिंह
महिला संवाद में क्षेत्रीय समस्याएं की अंबार लग रही है। महिलाएं खुलकर समस्याओं को गिना रही है। जिससे संवाद करने आने वाले समूह के सदस्य अचंभित हो रहे हैं। शुक्रवार को समसपुरा पंचायत में कुशहर सहित विभिन्न जगहों पर संवाद में कई समस्याएं उठी।
महिला संवाद में पहुंची जीविका समूह की वर्षा कुमारी, अनिता कुमारी, राखी कुमारी, कविता कुमारी, राजवती कुमारी, अमृता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, सरिता, रेखा, पिंकी कुमारी आदि ने मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं को गिनाया। बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, बालिका उत्थान योजना आदि को बताया। इस दौरान संवाद में महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा उन्होंने रसोई गैस के दाम को कम करने, गरीबों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के पेंशन राशि में वृद्धि करने, गांव में लगाए जा रहे हैं डिजिटल मीटर पर प्रतिबंध लगाने, गांव गली की टूटी सड़के को मरम्मत कराने, महिलाओं को सुरक्षा देने सहित विभिन्न सवालों को रखा। साथ ही उन्होंने गांव में लघु एवं कुटीर उद्योग लगाकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग की। इस भीषण गर्मी में नल जल की समस्या को भी रखा।उनके द्वारा बताया गया कि गांव घर में नल जल लगाए गए लेकिन वह सिर्फ नाम के रह गए। उन्हें इस गर्मी में नल से जल नहीं मिल रहा है।