महुआ में राज्य स्तरीय महिला खो-खो लीग का शानदार आगाज
1 min read
महुआ में राज्य स्तरीय महिला खो-खो लीग का शानदार आगाज
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल का किया उद्घाटन, उद्घाटन के साथ ही खेल में दम खम दिखाने में जुटी महिला खिलाड़ी
रिपोर्ट: रेणु सिंह, महुआ वैशाली
राज्य स्तरीय महिला खो-खो का शानदार आगाज बुधवार के शाम यहां फुलवरिया पंचायत के कढनिया स्थित वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर हुआ। खेल उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया।
महिला खो-खो लीग का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन, लोजपा नेता संजय सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुखिया संजीत कुमार, किशलय किशोर, खेल फेडरेशन के महेंद्र सिंह त्यागी, उपकार सिंह, सुरेश कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, कुमार गौतम, मुखिया राकेश कुमार, मनोज सिंह, अभय कुमार आर्य आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ रौशन ने कहा कि महुआ के लिए यह महिला खो-खो लीग बड़ा आयोजन है। उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल से तन मन स्वस्थ होता है और यह एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया सुरेश सिंह, राजू राय आदि भी थे। आगन्तुको का स्वागत मुखिया संजीत कुमार और खो खो संगठन के सुरेश कुमार ने किया। यहां डे नाइट खो खो लीग में राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला खिलाड़ी अपना कर्तव्य दिखा रहे हैं। खेल देखने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है।