बीते 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है: सुहेली मेहता
1 min read
बीते 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है: सुहेली मेहता
रिपोर्ट :रेणु सिंहमहुआ
बीते 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मोदी सरकार का 11 वर्ष अतुल्य है। देश की जनता शांति महसूस कर रही है और अपनी खोई हुई पुरानी गरिमा वापस लाने का काम किया है।
यह बातें बुधवार को यहां विष्णु चौक स्थित सभा भवन पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सब का प्रयास पर काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो ठाना वह हुआ। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। देश के 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम और त्याग से सफलता की ओर है। जहां राज्य में भाजपा सरकार है वहां गरीबों का कल्याण हो रहा है क्योंकि पीएम मोदी जनता का सेवक मानते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सरकारी लाभ अब आसानी तौर पर मिल रहे हैं। उन्हें अब भटकना नहीं पड़ रहा है। भारत समृद्धि के साथ-साथ शक्तिशाली हुआ है। सिंदूर अभियान में देश की सेना ने जो अपनी पराक्रम दिखाया है। वह जगजाहिर है। उनके साथ पार्टी उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी, जयप्रकाश निषाद बरनाला, सुभाष सोनी, मंजू सिंह, प्रतिभा देवी, प्रमिला देवी, अजीत पांडे, पंकज यादव, दीपूदत, राजू गुप्ता, अभिषेक राज आदि भी थे।