June 19, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ प्रखंड कांग्रेस ने मनाया केक काटकर राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन

1 min read

महुआ प्रखंड कांग्रेस ने मनाया केक काटकर राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन

रेपोर्ट:नसीम रब्बानी

महुआ (वैशाली) कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष झरी राय के नेतृत्व में राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।

महुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने महुआ के मांगरू चौक पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष झरी राय के नेतृत्व में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर के सामने कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष झरी राय ने केक काटा, इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना किया, एवं सभी ने मुबारकबाद दी।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष झरी राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जो नेता प्रतिपक्ष भी हैं, वह और पूरी कॉंग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में देश में गरीबों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं उनके समस्याओं के निदान के लिए काम कर रही है, और जहां-जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां हर तबके के लिए विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

इस मौके पर कांग्रेस महुआ प्रखंड अध्यक्ष झरी राय, अशोक जायसवाल,मंसूर आलम, पुलिस ठाकुर, योगेश्वर सिंह, टुनटुन पटेल, मोहम्मद मुस्लिम, अजय कुमार, संतोष कुमार, डॉ अमरनाथ, कृष्णा देवी,उमेश राम के साथ दर्जनों कोंग्रेसी लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.