April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देव कुमार चौधरी बने कांग्रेस के महुआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष

देव कुमार चौधरी बने कांग्रेस के महुआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष

महुआ। रेणु सिंह

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने महुआ प्रखंड में कार्यकारी जिला अध्यक्ष को मनोनीत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्हें पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अच्छे ढंग से कार्य करने को भी कहा है।
जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने महुआ के हरपुर ओस्ती निवासी देव कुमार चौधरी को महुआ प्रखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है। कार्यकारी अध्यक्ष बनते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्री चौधरी को पार्टी में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। श्री चौधरी को महुआ प्रखंड में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.