May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवानपुर प्रखंड के महादलित टोला में रात्रि चौपाल

भगवानपुर प्रखंड के महादलित टोला में रात्रि चौपाल
रिपोर्ट :रेणु सिंह, महुआ

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा क्रियान्वित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 20 25 के सफलता हेतु श्रीमती वर्षा सिंह,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा लगातार फील्ड का भ्रमण किया जा रहा है ।इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के आम लोगों के बीच इस कार्यक्रम की महता को प्रचारित-प्रसारित के लिए भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ,भगवानपुर को निर्देश दिया गया कि इस प्रकार का हेल्फ डेस्क पंचायत स्तर पर भी लगाए, जिससे अधिकाधिक लोगों को इस संदर्भ में विशेष जानकारी प्राप्त हो सके। प्रखंड में संचालित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण जिला पदाधिकारी ,वैशाली द्वारा किया गया ।कंट्रोल रूम के कर्मी को निर्देश दिया गया कि वितरण कार्य में तेजी लाने,गणना फॉर्म प्राप्त करने की कवायद तेज करने हेतु सभी blo सुपरवाइजर को फोन करे और मतदाता से प्राप्त किए जा रहे गणना फॉर्म की जांच blo सुपरवाइजर करते जाय ताकि फॉर्म का स्कूटनी भी होता जायेगा।
इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पटेरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के महादलित बस्ती में रात्रि चौपाल में आकर महादलित परिवारों से मिलकर उन्हें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया ।जिला पदाधिकारी के भगवानपुर प्रखंड के आगमन पर महादलित परिवार के महिलाओं द्वारा भारतीय परम्परा के अनुसार जिला पदाधिकारी वैशाली को तिलक लगाकर अभिवादन किया गया।स्थानीय महिला चंदा पटेल द्वारा स्थानीय वजिक्का भाषा में विशेष गहन-पुनरीक्षण मतदान जागरूकता गीत गाकर अपने जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। महादलित परिवार के छोटे बच्चे के द्वारा पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया । जिला पदाधिकारी के आगमन के अवसर पर आटा,अबीर से कलात्मक रंगोली भी बनाया गया ।स्थानीय महिला चंदा पटेल द्वारा जलकुंभी से निर्मित टोपी,बैग,पेन स्टैंड ,को जिला पदाधिकारी को दिखाया गया जिसको देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,124लालगंज ,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर, अंचल अधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित हुए।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.