जल जीवन हरियाली के तहत हाई स्कूल में किया गया पौधारोपण
जल जीवन हरियाली के तहत हाई स्कूल में किया गया पौधारोपण
महुआ। रेणु सिंह
धरती पर जल और पौधे हैं तो जीवन की हरियाली है।जीवन के लिए यह दोनों को बचाना सभी का कर्तव्य है।
शनिवार को यहां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में जल जीवन हरियाली के तहत यूथ एवं इको क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने घर पर कम से कम एक-एक पौधे लगाने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने को बताया गया। यहां प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण अभियान उत्सवी माहौल में चलाया गया। स्कूल के इर्द-गिर्द विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इसको लेकर स्कूल में काफी चहल-पहल रही। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए। प्राचार्या शैल कुमारी के द्वारा बच्चों को जल जीवन हरियाली के बारे में बताया गया। संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर, उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा सहित विभिन्न जगहों पर भी पौधारोपण किया गया।
