नव निर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरू
नव निर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरू
काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम का अखंड जाप से गूंज रहा कन्हौली सिहपुर गांव
महुआ। रेणु सिंह
काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम की अखंड जाप से महुआ का कन्हौली सिहपुर गांव गूंज रहा है। यहां नवनिर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना के साथ रविवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। इसमें संकीर्तन मंडलीयां संगीतमय जाप कर रही है। इससे भक्ति परवान पर है।
यहां पर ग्रामीणों के सहयोग से मां काली का भव्य गहबर का निर्माण किया गया है। जिसमें माता की पिंडी स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति चरम पर है। यज्ञ में पुरोहित मुख्य आचार्य मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में रूपेश कुमार तिवारी, राकेश कुमार झा, गजेंद्र पांडेय, रमेश पांडेय, सोनू पांडेय, मुन्ना तिवारी, विश्वनाथ झा का मंत्र जाप हो रहा है। यजमान अखिलेश पटेल व उनकी पत्नी अंजिता, कुंदन कुमार सिंह व उनकी पत्नी खुशबू सिंह, रामप्रवेश राय व उनकी पत्नी कविता देवी, संजय सिंह व उनकी पत्नी चंचला देवी, कौशल सिंह व उनकी पत्नी अंजलि कुमारी, कुंदन कुमार शर्मा, बिट्टू राय यज्ञ में पूजा पाठ पर लगे हैं। यहां महिला श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हो रही है। छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यहां मेला भी लगा है। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न देवी-देवताओं के 11 मूर्तियां आकर्षण का केंद्र है। वही मेला में झूले, खेल, तमाशा, विभिन्न दुखने भी सजी है।
