July 8, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ के समापन पर देवी देवताओं की निकली भव्य झांकी

अष्टयाम यज्ञ के समापन पर देवी देवताओं की निकली भव्य झांकी

महुआ। रेणु सिंह

यहां कन्हौली सिंहपुर स्थित नवनिर्मित गहबर में मां काली की पिंडी प्राण प्रतिष्ठा 6 दिवसीय यज्ञ में पांचवें दिन सोमवार को अष्टयाम यज्ञ की समापन पर भगवान की झांकी निकाली गई। झांकी में बच्चे देवी देवताओं के विभिन्न रूप में सजे थे। उनका मनोहारी रूप देखते ही बन रहा था।
अष्टयाम यज्ञ समापन पर देवी देवताओं के जयकारे गूंज उठे। वहीं यज्ञ भगवान की महा आरती हुई। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर पुरोहित के द्वारा यज्ञ के जजमान को हवन कराया गया। फिर यज्ञ देवता की आरती हुई। रात में राम विवाह उत्सव संकीर्तन मंडली के द्वारा कराया गया। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। राम जन्मोत्सव से लेकर सीता विदाई प्रसंग को गायक द्वारा झांकी पूर्वक सुनाया गया। मंगलवार को यहां महा भंडारा होगा। यज्ञ को लेकर मेला में विभिन्न झूले, खेल तमाशा, मीना बाजार सहित अन्य दुकान लगी हुई है। यज्ञ में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यहां पर यज्ञ को लेकर ससुराल से विवाहिताएं भी पहुंची है और भरपूर सहयोग दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.