May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में मशाल के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

महुआ में मशाल के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

26 उच्च विद्यालय और 84 मध्य विद्यालय के प्रतिभागी ले रहे भाग

महुआ। रेणु सिंह

मशाल के तहत विभिन्न खेलों का शानदार आगाज सोमवार को महुआ के कन्हौली खेल मैदान में प्रखंड स्तर पर किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने खेल में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन, नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विधायक डॉ रौशन ने छात्र-छात्राओं को हौसला अफजाई करते हुए उन्हें अपने कर्तब पर डटकर मुकाबला करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और व्यवहारिक विकास भी होता है। उन्होंने खेलों को आपस में प्रति स्पर्धा के साथ खेलने की नसीहत दी। यहां पर 14 और 16 वर्ष के छात्र-छात्राओं का विभिन्न दूरी के दौड़, कूद, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में मुकाबला हुआ। बीईओ ने बताया कि यहां 26 संकुलों में आने वाले 26 उच्च तथा 84 मध्य सहित 110 विद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मौसम की बेरुखी में कड़ी धूप के बावजूद प्रतिभागियों के हौसले बुलंद थे और वह विभिन्न खेलों में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी यहां प्रतियोगिता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.