पातेपुर में महागठबंधन द्वारा चक्का जाम का व्यापक प्रभाव।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली ) महागठबंधन की ओर से 9 जुलाई को बिहार बंद पूर्णतः सफल रहा ।बंद के समर्थन में राजद कांग्रेस,वी आई पी,वामदल नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी के नेतृत्व में महुआ ताजपुर मार्ग को कोठिया पुल के पास चक्का जाम किया गया, जिसमें राजद नेता अशोक कुमार रजक, पूर्व प्रमुख राज नारायण राय,पूर्व जिला पार्षद सीताराम राय,पूर्व मुखिया ललित राय, पूर्व मुखिया मनीष राय,वशिष्ट महतो,युवा राजद नेता अभिषेक कुमार चौधरी,संतोष राय,पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार यादव,पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस के वरीय नेता तारक चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।वही उसी मार्ग में डभच्छ में राजद नेता बहादुर पासवान के नेतृत्व में मो एजाज,फूल मोहमद,राजद नेता बसकित राय,सरपंच,राज मोहन गांधी,मो शहाबुदीन मुन्ना,चंद्र भूषण राय,राम प्रवेश चौधरी,जबकि बरडीहा में पूर्व मुखिया पति एवम राजद नेता शम्भू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद के विधान सभा के दावेदार अशोक कुमार रजक,गणेश प्रसाद यादव,शशि कुमार यादव,अशोक राय,आदि ने बीच सड़क पर सामियाना गाड़कर बैठ यातायात को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया । पातेपुर बाजार में कांग्रेस नेता तारक चौधरी,प्रमोद राम,प्रखंड अध्यक्ष मो मकबूल,आदि ने बंद को सफल बनाया.इस दरम्यान पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी,अशोक रजक,अभिषेक कुमार चौधरी,मनीष राय,राम चन्द्र चौधरी ने पातेपुर के विभिन्न जाम स्थल का जायजा लिया ।समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग एनएच 28 पर भी बंद का व्यापक असर देखा गया जहाँ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई ।