गुरु पूर्णिमा पर पूजा पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर पूजा पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन
गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में हुई गुरु पूजा, मंदिरों में पूजा पाठ के लिए उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को महुआ के मठ मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वही गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में गुरु पूजा के साथ हवन यज्ञ हुआ। जहां पर श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने अंदर छूपे बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। गुरु पूर्णिमा को लेकर लोगों में भक्ति और आस्था परवान पर रही। काफी संख्या में लोग नारायणी स्नान भी किया।
यहां रानीपोखर डुमरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूजा कराई गई। जहां पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर गुरु की महत्ता और उनके कार्यों को बताया गया। इसके साथ ही यहां 9 कुंडीय हवन यज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने अंदर छुपे अवगुणों को त्यागने का संकल्प लिया। हवन एक के साथ यहां गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय का जाप गूंजते रहे। इसके साथ ही बच्चों में अन्नप्राशन, नामाकरण, विद्यारंभ, जनेऊ, मुंडन के साथ गर्भवतियों के लिए पुंसवन संस्कार भी कराया गया। शाम में श्रद्धालुओं द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं को पूरी खीर सब्जी का प्रसाद के रूप में पंगत कराया गया। इधर विभिन्न जगह पर गुरु पूजा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु पूजा किया। इधर मठ मंदिरों में पूजन करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़। रही। वही महुआ से काफी संख्या में श्रद्धालु नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर भी पहुंचे।
