April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तेज प्रताप के महुआ यात्रा से राजनीतिक सरगर्मी तेज,

तेज प्रताप के महुआ यात्रा से राजनीतिक सरगर्मी तेज.

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) राजद ने निष्कासित होने के बाद पहली बार बुधवार को तेज प्रताप यादव महुआ पहुंचे । मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बहाने तेज प्रताप का महुआ आना,कहीं ना कहीं महुआ के सीट पर उनकी निशाना जरूर है, जिसके कारण स्थानीय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन की टेंशन बढ़ा दी है। बताते चले की तेज प्रताप महुआ के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के मंत्री भी रह चुके हैं, जिनके मंत्री काल में महुआ मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुई थी, जो अब लगभग बनकर तैयार है । तेज प्रताप यादव का मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करना तथा पत्रकारों के सवालों का जवाब में यह कहना कि अगर महुआ की जनता चाहेगी तो मैं महुआ से चुनाव लड़ सकता हूं, घोषणा से स्थानीय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन की टेंशन बढ़ा कर रख दी है। महुआ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप का गर्म जोशी से स्वागत किया तथा महुआ का विधायक कैसा हो, तेज प्रताप यादव जैसा हो के नारे लगाए , जिससे साफ स्पष्ट होता है कि तेज प्रताप की महुआ यात्रा सुनियोजित सियासी चाल है। अब देखना है कि तेज प्रताप यादव की घोषणा राजनीतिक गलियारे में कितना हलचल पैदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.