जनता की मांग पर महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप
जनता की मांग पर महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप
महुआ में बना रहे मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण के बाद संवाद में रखी खुलकर बातें, तेज प्रताप के आने पर उनके कार्यकर्ताओं ने आर्केस्ट्रा ट्रॉली के साथ गर्मजोशी से किया स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और महुआ के पूर्व विधायक रहे लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गुरुवार को महुआ पहुंचे। जहां उनके कार्यकर्ताओं ने आर्केस्ट्रा ट्राली के साथ गर्भजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि जनता कहेगी तो वे महुआ से फिर विधानसभा के उम्मीदवार होंगे।
माथे पर हर टोपी पहने श्री यादव को कन्हौली उनतहा पहुंचने पर काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहां से कार्यकर्ता उन्हें जिंदाबाद के नारे लगाते हुए महुआ मंगरू चौक पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने उपेंद्र यादव के यहां रुके। फिर यहां से महुआ गांधी चौक पर खुले कार से लोगों का अभिवादन करते हुए छतवारा में बन रहे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने घूम कर अस्पताल भवन को दिखा। बाद में वे परमानंदपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उनके साथ बालेंद्र दास भी थे। महुआ में तेज प्रताप को आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। बहरहाल राजद से निकाले जाने के बाद यह नहीं खुलासा किया कि वे किस दल से चुनाव लड़ेंगे।
