महुआ में 20 सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन
महुआ में 20 सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को यहां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में किया गया। समिति को अपना भवन मिल जाने से सदस्यों में खुशी दिखी। कार्यालय का उद्घाटन वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान विधायक श्री पटेल ने कहा कि यह कमेटी आम जनों के हित के लिए काम करती है। कमेटी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे हैं विकास कार्यों का अवलोकन करना है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी के अलावा सदस्य प्रो वेद प्रकाश पटेल, संजीव कुमार, रमैया सिंह, अरुण चौरसिया, सत्य प्रकाश शशि, इम्तियाज, सोनी कुमारी, उदय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र प्रधान, अकिलदेव सिंह के साथ रालोद के ब्रजेंद्र कुमार पप्प, अभिमन्यु सिंह बब्बू, संजय चौधरी, अजय भूषण दिवाकर, रंजीत सिंह, उमेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
