मक्का के खेत में गड़ा हुआ एक युवती का शव बरामद किया है.
मक्का के खेत में गड़ा हुआ एक युवती का शव बरामद किया है.
गोरौल:- पुलिस ने वृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के पिरापुर मथुरा गांव में मक्का के खेत में गड़ा हुआ एक युवती का शव बरामद किया है. मृतक युवती की पहचान थाने के ही पिरापुर गांव निवासी वीरचन्द्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई है , मृतका युवती लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय भगवानपुर में स्नातक तृतीय खण्ड में पढ़ रही थी. शव गांव के ही धर्मेंद्र कुमार अपने खेत में मक्का का फसल लगाया था जो फसल कटने के बाद खेत की जुताई कर रहा था तभी जुताई के दौरान ट्रेक्टर का चक्का गढ्ढे में फंस गया . जब फंसे ट्रेक्टर को निकालने की कोशिश की जा रही थी तो गढ्ढे से बदबू निकलने लगा. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोरौल पुलिस को दिया सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, एस आई अभय शंकर सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया , मृतिका के साथ गढ्ढे से उसका बैग भी मिला है जिसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एकाउंट, एडमिट कार्ड सहित अन्य कागजात भी मिला है जिससे उसकी पहचान हुई . घटना के सम्बंध में मृतका के पिता, एवं मां गीता देवी ने बताई की उसकी पुत्री बीते 27 मई को कालेज गयी थी जो वापस नही लौटी . इसकी शिकायत भगवानपुर थाना मे किया था, लेकिन इस पर कोई करवाई नही की गई . परिजनों द्वारा 11 जून को भी आरक्षी अधीक्षक को एक आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाया था. इसके बाद भी पुलिस द्वारा न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही उसे बरामद किया गया. मृतिका के परिजनों ने थाने पर बताया कि गांव के ही रूपेश कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी पुत्री का अपहरण किया और दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. कई महीनों से रूपेश मृतिका के साथ छेड़छाड़, मोबाइल पर गलत मैसेज किया करता था जिससे सभी लोग परेशान थे. भगवानपुर पुलिस के अड़ियल रवैये के कारण एक छात्रा की हत्या हो गयी. यदि पुलिस समय पर कारवाई करती तो एक छात्रा का जान बच सकता था. आरोपी रूपेश के विषय मे पुलिस का कहना है कि वह रेप केश में मुजफ्फरपुर जेल जा चुका है.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक युवती का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजन रेप कर हत्या का आरोप लगा रहे है. हत्या का सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. रिपोर्ट जाहिद वारसी
