श्रावणी मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
श्रावणी मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
श्रावणी मेला के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन वैशाली के तत्वावधान में भगवानपुर अड्डा चौक ,शिव मंदिर के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम आदर्श चेतना सेवा संस्थान हाजीपुर के कलाकारों के द्वारा लोकगीत व भजन की प्रस्तुति की गई । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमित कुमार ने एक से बढ़कर एक भजन और लोकगीतों की प्रस्तुति कर कावर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । उनकी प्रस्तुति सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भगवान आए हैं ,ना ही भावी मेवा मिश्री नाही कोनो भोजनवा ,काले से शिव के मनाइव हो शिव मानत नाहीं ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर मिंटू देवी ने एक से बढ़कर एक भजन और गणेश वंदना प्रस्तुत कर झुमने के लिए मजबूर कर दिया। इन्होंने भजन बाबा डमरू किये बजलीअई हम त अबते छलिअई ना, बाबा ले ले चलिअऊ हमरो अप्पना नगरी, गौरी दौड़ी दौड़ी कहथीन…। इस अवसर पर नाल पर अमरेश कुमार, तबला पर संतोष कुमार, बैंजू पर दिलीप कुमार ,आर्गन पर अरुण कुमार, पैड पर राजीव कुमार संगत कर रहे थे। संस्था द्वारा प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन उमेश कुमार निराला ने किया।
