April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों युवाओं और गर्भवतियों में अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी

बच्चों युवाओं और गर्भवतियों में अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी
महुआ। रेणु सिंह

बच्चों और युवाओं में अच्छे स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों को खान-पान कैसी हो। उन्हें कब क्या खाना चाहिए। इसकी जानकारी ब्रिटानिया की ओर से दी गई। यहां पर महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा और गर्भावस्था में कौन सी पौष्टिक आहार ली जाए इसकी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पहुंचे ब्रिटानिया कंपनी के सदस्यों ने कहा कि महिलाओं में आयरन की कमी होती है। जिसके कारण उन्हें कई बीमारियां आती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न पौष्टिक आहार में के साथ ब्रिटानिया की आयरन युक्त बिस्कुट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित स्कूल की प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण गर्भ में पल रहे शिशु कुपोषित होते हैं। उन्होंने गर्भवतियों को आयरन युक्त भोजन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। जिन्हें विभिन्न फलों में मिलने वाली आयरन की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.