मशाल प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण
मशाल प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण
महुआ। रेणु सिंह
मशाल के तहत आयोजित विभिन्न खेलों में अव्वल आए प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण शनिवार को यहां वैशाली विद्यालय पर एक समारोह आयोजित कर किया गया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे और खुशी से उन्होंने जयकारा लगाए।
पुरस्कार वितरण के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी, वैशाली विद्यालय के प्रभारी डॉ रामबालक यादव, संजय कुमार, केदार यादव, मो मुकीम अख्तर, खेल शिक्षक सुरेश कुमार, कुमार गौतम, दीपक कुमार श्वेता कुमारी, ध्रुव कुमार आदि के द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। बताया गया कि मशाल के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिन कन्हौली मैदान में किया गया था। जिसमें वॉलीबॉल और कबड्डी खेल अधिक गर्मी और बच्चों को बेहोश हो जाने के कारण नहीं कराया गया था। जिसका प्रतियोगिता भी कराई गई। यहां पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
