मौसम के विकट परिस्थिति में जलाअभिषेक के लिए निकले कावड़िए
मौसम के विकट परिस्थिति में जलाअभिषेक के लिए निकले कावड़िए
महुआ। रेणु सिंह
मौसम के विकट परिस्थिति के बावजूद सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए कावड़ियों की टोली बोल बम के नारे लगाते हुए निकली।
पहलेजा धाम से दक्षिण वाहिनी गंगाजल लेकर कावड़िए सोनपुर, हाजीपुर, महुआ मोड़ से होकर सेंदुआरी, बेलकुंडा, बोतला चौक, रानीपोखर, कन्हौली होते हुए महुआ पहुंचे। वे महुआ ताजपुर मार्ग से होकर बाबा खगेश्वर नाथ धाम मुतलूपुर पूसा सहित विभिन्न शिवालयों पर सोमवारी को जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों में महिला, युवतियां और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल हैं। पहलेजा धाम से मुतलूपुर पूसा सबसे लंबी दूरी की यात्रा मानी जाती है। इसी के साथ बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच, शिव मंदिर बाजितपुर, सुक्की सहित विभिन्न शिवालयों के लिए भी कावड़िए पहुंचते हैं। रविवार को डाक कांवड़ियो की टोली निकलेगी। कांवड़ियों ने बताया कि इस महीने बारिश की जगह कड़ाके की धूप में जलती सड़क पर चलने में काफी कठिनाई हो रही है। कावड़ियों ने बताया कि सोमवार को वे बाबा दरबार में पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे। मौसम की बेरुखी के बावजूद उनमें शिव भक्ति का उत्साह चरम पर है। मालूम हो कि महुआ मार्ग से डाक कावड़ियों की भारी भीड़ विभिन्न शिवालयों के लिए जाती है।
