April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीजीपी ने दो दिनों के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया है.

डीजीपी ने दो दिनों के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया है.

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर मथुरा गांव निवासी संजना भारती की हत्या मामले को लेकर नेताओ का आना-जाना लगातार लगा हुआ है. इसी कड़ी में पूर्व विधायक राज किशोर सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया. उन्होंने इस हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि हम इस क्षेत्र से विधायक रह चुके है. इसलिये जबतक पीड़ित परिवार को न्याय नही मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगा. वही कांग्रेश नेता ई संजीव कुमार ने भी देर शाम मृतिका के गांव में घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात किया और मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर डीजीपी विनय कुमार से परिजनों को बात कराया . डीजीपी ने दो दिनों के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया है. यदि गिरफ्तारी नही होती है तो आरोपित के घरों का कुर्की किया जायेगा. ज्ञातव्य हो कि बीते गुरुवार को गांव में ही मकई के खेत से जमीन के नीचे संजना का शव मिला था. जिसके बाद से ही लोगो मे आक्रोश है. पक्ष एवं विपक्ष के नेताओ का आना जाना लगा हुआ है. सभी लोग अपने स्तर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.