April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नगर पंचायत के सभा कक्ष में आहूत बैठक को स्थगित कर दिया गया है.

गोरौल मंगलवार को नगर पंचायत के सभा कक्ष में आहूत बैठक को स्थगित कर दिया गया है. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, नल-जल, नली-गली सहित अन्य कई योजनाओं पर चर्चा करना था. इसी बीच कई आम जनता आ धमके और आवास योजना में 20 से 30 हजार रुपये जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांगे जाने की बातें कहने लगे जिसपर उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी भड़क गई और उपस्थित पार्षदों के सामने ही आवास योजना में एक रुपया भी किसी को नही देने की बाते कही. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभुक रुपया देगा तो उसे अगली क़िस्त नही मिलेगा और एफआईआर भी करेगे. हम आम जनता को लूटते नही देख सकते. चाहे कोई वार्ड पार्षद खुश रहे या नाराज रहे. हम भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा नही होने देंगे हमें जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है . इसी पर वार्ड पार्षद भड़क गये और बैठक का बहिष्कार कर दिया. बैठक में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी, पार्षद रामु राय, लक्ष्मी कुमार, मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह सहित पार्षद पति एवं पुत्र भी उपस्थित थे. रिपोर्ट जाहिद वारसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.