April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

महुआ। रेणु सिंह

मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर में खराब हो गए मोटर को बना रहा था।
मृतक राहुल कुमार पासवान सराय बाजार में मोटर मैकेनिक का काम करता था। यह घटना अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के वार्ड नंबर 8 में घटी। घटना दिन के लगभग 11बजे की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल पासवान अपने घर में खराब मोटर को बना रहा था।इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल सराय बाजार में मोटरसाइकिल का मिस्त्री था औरअपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। उसकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पाकर सराय थाना मौके पर पहुंची एवं चौकीदार के साथ मृतक को पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर भेजा। घटना से मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.