April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रेक्टर के ठोकर से अधेड़ की गई जान

ट्रेक्टर के ठोकर से अधेड़ की गई जान

महुआ। रेणु सिंह

महुआ अनुमंडल तिसऔता थाना क्षेत्र के उसरार गांव में अनियंत्रित ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था।
बालू सीमेंट से लदे ट्रेक्टर के अनियंत्रित होने से घटना हुई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। मिली जानकारी अनुसार तिसऔता थाना क्षेत्र के उसरार गांव में अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी महेंद्र ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र अशोक ठाकुर के रूप में हुई। अशोक तिसऔता चौक से अपने घर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रेक्टर के चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.