महुआ में श्रद्धा और भक्ति के बीच मना गोबर पाचे का त्यौहार
महुआ में श्रद्धा और भक्ति के बीच मना गोबर पाचे का त्यौहार
महुआ। रेणु सिंह
नाग पंचमी (गोबर पांचे) का त्योहार मंगलवार को महुआ में श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने पहले सुबह उठकर अपने-अपने घरों को गोबर से घेरकर नाग देवता का पूजन किया और उन्हें दूध लावा चढ़ाए।
नाग पंचमी (गोबर पांचे) का त्योहार महुआ इलाके में सावन कृष्ण पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। ऐसे तो यह त्योहार खासकर राजस्थान और बंगाल में मनाया जाता है। लोगों का कहना है कि महुआ इलाके में भी गोबर पांचे पर घरों को गोबर से घेरकर मुख दरवाजा पर नाग देवता का आकार बनाया जाता है और उसे पूजन की जाती है। सनातन धर्म में वह मानवता और आस्था के साथ भक्ति है, जो लोग मानव के लिए दुश्मन कहे जाने वाले विषधर का भी पूजन करते हैं। इस मौके पर हर घर में लोग बालू, सरसों ले जाकर भगत जी से उसमें सर्प दंश मुक्ति का मंत्र पढ़वाया और उसे घर लाकर चारों ओर छिड़काव किया। इस बरसात के महीने में विषधरो का अधिक निकलना होता है, जो खतरनाक है। यह नाग पंचमी लोगों को विषैले जीव जंतुओं से बचाव का भी संदेश देता है।
