April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बदलते एवं प्रगतिशील बिहार पर पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता

बदलते एवं प्रगतिशील बिहार पर पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताका आयोजन।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

गोरौल प्रखंड स्थित सीआरसी आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार “पर निबंध लेखन , परिचर्चा एवं पेंटिंग /पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में सीआरसी अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे प्रतियोगिता में बच्चों को भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाने की जरूरत है । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपने संबोधन में कहां की आज बिहार की स्थिति बिल्कुल बदल गई है।इस बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर आपको अपने प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित करना है । वर्ग 6 से 8 तक तथा वर्ग 9 से 12 तक के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वर्ग 9 से 12 तक के लिए विषय – बिहार के गांव बदलाव की नई तस्वीर तथा बच्चियों का सम्मान सेनेटरी पैड का इंतजाम। वहीं दूसरी ओर वर्ग 6 से 8 के लिए नशा मुक्त बिहार और खुशहाल परिवार तथा सुरक्षित समाज के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम । वर्ग 9 से 12 में परिचर्चा में गुलशन कुमार प्रथम ,निबंध लेखन में प्रज्ञा शास्त्री प्रथम तथा पेंटिंग /पोस्टर प्रतियोगिता में विभूति भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर 6 से 8 वर्गों में परिचर्चा में अन्नु कुमारी प्रथम ,निबंध लेखन में आलोक रंजन प्रथम तथा पेंटिंग ,/पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के सदस्य उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,पूर्णिमा कुमारी एवं सुभद्रा कुमारी की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.