April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ठनका गिरने से मौत

ठनका गिरने से मौत

महुआ। रेणु सिंह

महुआ अनुमंडल के राजापाकर प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी स्व असर्फी राय के 40 वर्षीय पुत्र ललन राय की ठनका गिरने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ललन राय शाम को अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में धान रोपनी करने गया था। देर शाम 8 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खेत में देखने गए जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था स्थानीय ग्रामीण एवं परिजन भारी संख्या पर मौके पर जुटे एवं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक ललन राय भाई में अकेले था उसके पांच बच्चे हैं जिसमें तीन लड़का एवं दो लड़की है जो सभी छोटे-छोटे हैं मृतक बेहद गरीब परिवार से आता है वह मजदूरी एवं खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था मृतक की मौत होजाने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं परि जनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.