अपनी मांगों के समर्थन में रसोईया संघ का महुआ में धरना प्रदर्शन
अपनी मांगों के समर्थन में रसोईया संघ का महुआ में धरना प्रदर्शन
आगामी 13 अगस्त को पटना में आक्रोश रैली व महा धरना की तैयारी को लेकर लिए कई निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को यहां बीआरसी पर महुआ प्रखंड रसोईया संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। इस धरना के के साथ उन्होंने आगामी 13 अगस्त को पटना में आयोजित आक्रोश रैली व महा धरना को सफल बनाने का भी निर्णय लिया।
यह धरना राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाधान में दिया गया। धरना में रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और काम के बदले मिल रहे मानदेय को बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के नीतियों के करण रसोईया भूखमरी की शिकार हो रही है। उनका शोषण हो रहा है। इस भीषण महंगाई में उन्हें जो मानदेय मिल रहा है, वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इसके बावजूद उन्हें स्कूलों में काम करने के बावजूद फटकार मिलती है। यहां पर रसोइयों ने आगामी 13 अगस्त को पटना गर्दनीबाग में आयोजित एक दिवसीय रैली व महा धरना को सफल बनाने को लेकर संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस रैली और धरना में उनका जोरदार समर्थन होगा। यहां धरना प्रदर्शन का संचालन नागेंद्र पासवान ने किया। इस मौके पर संगीता कुमारी, सीता देवी, वीणा देवी, नीलम, अंजू, लाली, सुनीता, सुनैना, तिलो, विभा झा, इशरथ खातून आदि दर्जनों रसोइया उपस्थित थी।
