March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा कौम कैयूम अंसारी और वीर अब्दुल हमीद साहब को खेराजे अकीदत पेश की गई।

बाबा कौम कैयूम अंसारी और वीर अब्दुल हमीद साहब को खेराजे अकीदत पेश की गई।

वैशाली:दिनांक 20 जुलाई 2025 को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ बिहार प्रदेश कार्यालय में पसमांदा आंदोलन के रहनुमा बाबा-ए-क़ौम जनाब अब्दुल क़य्यूम अंसारी और परमवीर चक्र से सम्मानित भारत के वीर सपूत अब्दुल हमीद की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों महान हस्तियों को खिराज-ए-अक़ीदत पेश करते हुए उनकी जद्दोजहद, कुर्बानी और क़ौमी खिदमात को याद किया गया कार्यक्रम में महाज़ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नसीम अनवर, प्रधान महासचिव बिहार तौकीर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम, प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सिराजुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब सोहेलुद्दीन अंसारी, अहमद हुसैन (करौली), यार मोहम्मद अंसारी (कैमूर), सफी आलम, मोहम्मद आफ़ताब आलम, हाफ़िज़ सोहेल अंसारी (चंपारण), एजाज अहमद आदिल (मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़) और जनाब शब्बीर आलम (राष्ट्रीय सचिव) सहित कई ज़िम्मेदारान की विशेष उपस्थिति रही।मौके पर मौजूद वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा-ए-क़ौम अब्दुल क़य्यूम अंसारी की समाजिक न्याय के लिए की गई जद्दोजहद और वीर अब्दुल हमीद की बहादुरी आज भी हम सबके लिए रहनुमाई और प्रेरणा का स्रोत है।इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि इन दोनों अज़ीम शख्सियतों के ख्वाबों को ताबीर देने और पसमांदा समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष को और मज़बूती से जारी रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.