April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 143 दुग्ध उत्पादकों के बीच डेयरी द्वारा किया गया बोनस का वितरण

महुआ में 143 दुग्ध उत्पादकों के बीच डेयरी द्वारा किया गया बोनस का वितरण

महुआ। रेणु सिंह

प्रखंड की भदवास पंचायत अन्तर्गत बाजितपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पर मंगलवार को 143 दूध उत्पादकों के बीच बोनस का वितरण किया गया। बोनस में स्टील के केन, छाता, रुपए और मिष्ठान पाकार किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
यहां पर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष राम स्वार्थ सिंह के नेतृत्व में पटना डेयरी प्रोजेक्ट से आए पर्यवेक्षक हरेंद्र कुमार के द्वारा 143 दूध उत्पादकों के बीच 1,12,762 रुपए वितरित किए गए। वहीं प्रत्येक किसान को प्रति एक स्टील के केंन और एक-एक छाता भी दिया गया। इसके साथ ही उन्हें मुंह मीठा करने के लिए मिष्ठान भी दिए गए। मौके पर अरविंद कुमार राय पारसनाथ सिंह देवेंद्र राय, संतोष राय आदि उपस्थित थे। बताया गया कि डेयरी पर दूध देने वाले किसानों को सामान की उचित मूल्य के साथ-साथ समय-समय पर बोनस भी दिए जाते हैं। किसानों को दूध उत्पादन में क्रांति लाने के लिए उन्हें मवेशियों की दवाइयां भी दी गई। डैडी से आए पर्यवेक्षक ने बताया कि ग्रामीण किसान मेहनत से मवेशी पालकर दूध उत्पादन करते हैं। जिसे डेयरी उन्हें उचित मूल्य देकर विभिन्न उत्पाद बनाकर आम जनों तक पहुंचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.