महुआ में निवर्तमान डीएसपी के सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन
महुआ में निवर्तमान डीएसपी के सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन
नया डीएसपी का हुआ स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
यहां के निवर्तमान डीएसपी के सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को मंगरु चौक से छतवारा बाईपास रोड में एक सभा भवन पर किया गया। जहां पर लोगों ने उन्हें विभिन्न उपहार देकर विदाई दी।
महुआ के निवर्तमान डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति की स्थानांतरण होने के बाद नय डीएसपी का स्वागत और निवर्तमान को सम्मान पूर्वक विदाई कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, नव नियुक्त डीएसपी संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष राजेश रंजन, उद्यान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारी, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, डॉ श्याम सुंदर सिंह, डा एमके सिंह, अनुपमा, मो एजाज, टिंकू कुमार आदि ने उन्हें ससम्मान विदाई दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। सरल और विनम्र स्वभाव की रही डीसीपी कुमारी दुर्गा शक्ति को लोगों की सेवा में हर मौके पर तैनात होना बताया। विदाई के मौके पर लोगों ने उनकी गाड़ी को फूल मालाओं से लाद कर जन सहयोग से आगे बढ़ाकर उन्हें विदा किया। वहीं नए डीएसपी संजीव कुमार का यहां स्वागत भी किया गया। मौके पर एसडीओ किसलय कुशवाहा ने कहा कि निवर्तमान डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति के साथ मिलकर काम करने में काफी अच्छा लगा है। आगे नय डीएसपी के साथ भी अच्छे संबंध होने की आशा व्यक्त की।
