आग से बचाव को लेकर स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
आग से बचाव को लेकर स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
महुआ। रेणु सिंह
फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा सोमवार को आग जैसी आपदा से बचाव को लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने मॉक ड्रिल भी किया और आग से बचाव के विभिन्न तरीका भी बताएं।
महुआ अग्निशमालय के प्रभारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा आग लगने के कारण को दिखाया गया। उन्होंने मॉक ड्रिल कर दिखाया कि आग असावधानी के कारण कैसे लगता है और इससे क्या क्या हानियां होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने घर पर खाना बनाने के दौरान आग पर विशेष नजर रखने की नसीहत दी। उनके द्वारा बताया गया कि घर पर बच्चों की माताएं चूल्हे पर खाना बनाती है। इस दौरान उन्हें सतर्कता जरूरी है। चूल्हे के चिंगारी युक्त गर्म राख को जहां-तहां नहीं फेंकने की नसीहत दी गई।
उन्होंने बताया कि चूल्हे में खाना बनाने के बाद आग को बूझकर ही बाहर फेंकें। साथी उन्होंने गैस सिलेंडर से गैस रिसाव से होने वाली घटना को भी बताया। गैस सिलेंडर से चूल्हे तक जाने वाली पाइप की देखरेख करने की सलाह दी गई। बताया गया कि गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर कि रिसाव और पाइप का विशेष ख्याल रखें। वही आग लगने पर उसे किस तरह काबू पाए। गैस सिलेंडर में आग लगी हो तो उसे किस तरह आसानी से बुझाया जाए। इसके बारे में जानकारी दी गई। यह जागरूकता अभियान महुआ के गद्दोपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर चलाया गया।
