20 सूत्री सदस्यों के निरीक्षण में कार्यालय से गायब मिली सीडीपीओ
1 min read
20 सूत्री सदस्यों के निरीक्षण में कार्यालय से गायब मिली सीडीपीओ
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों ने गुरुवार को महुआ में बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कुछ कर्मी कार्यरत पाए गए। वहीं सीडीपीओ कार्यालय से गायब पाई गई। इस पर सदस्यों ने गुस्सा जताते हुए इसकी सूचना विभिन्न पदाधिकारी को दी।
महुआ प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, सदस्य प्रो वेद प्रकाश पटेल, उमा रंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह, भीम कुमार बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुंचकर जांच किया। इस दौरान सीडीपीओ गायब पाई गई। पूछने पर कर्मी द्वारा बताया गया कि वह क्षेत्र में है। जबकि सदस्यों द्वारा फोन करने पर उनका कोई उत्तर नहीं दिया गया। सदस्यों ने बताया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार आकाश छू रहा है। हर काम को लेकर रुपए वसूला जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का वितरण समय ससय से नहीं होता है। उन्होंने कार्यालय के कामकाज पर असंतोष जताया और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी से लेकर सरकार को देने का निर्णय लिया। इस विभाग में कितना भ्रष्टाचार है सदस्यों ने अपनी जुबान से रखा।
